लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नवनिर्मित कांगर-बहान सड़क मार्ग को एंबुलेंस चलाकर किया गया पास

Ankita | 24 जून 2024 at 5:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

करसोग की ग्राम पंचायत मतेहल में नवनिर्मित कांगर से बहान सड़क मार्ग का एसडीएम राज कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने एंबुलेंस चला कर सफल ट्रायल किया। कांगर से आगे बहान गांव तक क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 1.5 किमी लंबे सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है।

जिसे आज प्रशासनिक टीम द्वारा एंबुलेंस चलाकर ट्रायल कर पास कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ब्लॉक के माध्यम से सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को एंबुलेंस के सफल ट्रायल के बाद अब हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए पास कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंनेे कहा कि सड़क मार्ग की कुल लंबाई लगभग 1.5 किमी है। एसडीएम ने कहा कि कांगर-बहान एंबुलेंस सड़क के बनने से मरीजों को अपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें आसानी से हॉस्पिटल पंहुचा कर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा मरीजों के प्राणों की रक्षा की जा सकेगी।

सड़क मार्ग के ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस चालक जोगेंद्र पाल ने एंबुलेंस को चलाकर बहान गांव तक पहुंचाया। ट्रायल के दौरान एसडीएम करसोग राज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश चंदेल, सहित टीम के अन्य अधिकारी एंबुलेंस में बैठ कर कांगर से बहान गांव पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]