लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नवरात्रों के दौरान ज्वालामुखी मंदिर में हुई धनवर्षा, चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 7 अक्तूबर 2022 at 3:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्रों के दौरान धन वर्षा हुई है। मां के दर पर श्रद्धालुओं ने करोड़ों का चढ़ावा अर्पित किया है। नकदी ही नहीं बल्कि सोना-चांदी सहित अमेरिकी, कनाडा और ऑस्ट्रेलियन डॉलर भी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में भेंट किए है।

गौरतलब हो कि इस बार ज्वालामुखी मंदिर में 26 सितंबर से नवरात्र मेले शुरू हो गए थे जो कि 4 अक्तूबर तक चले। शारदीय नवरात्र मेले के चलते हिमाचल ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के चरणों में माथा टेकने पहुंचे थे। नवरात्रों के 9 दिनों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान शक्तिपीठ ज्वालामुखी में एक करोड़ 782 रुपये श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में चढ़ाएं। इतना ही नहीं ज्वालामुखी में नवरात्र के दौरान 107 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 6 किलो 125 ग्राम चांदी का चढ़ावा भी चढ़ा है। 266 अमेरिकी, 65 कनाडा और 170 आस्ट्रेलिया डॉलर भी श्रद्धालुओं ने मां को चढ़ाए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]