HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में इस बार शारदीय नवरात्र की धूम रही। चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू हुए थे जो कि 4 अक्तूबर को संपन्न हुए। नवरात्र मेलों के दौरान हिमाचल ही नहीं बल्कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर पर माथा टेकने पहुंचे थे।
नवरात्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर ना केवल माता का आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि दिल खोलकर नकदी और सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित किया है। इन नवरात्रों में अष्टमी तक 75.59 लाख रुपये नकदी मंदिर न्यास को प्राप्त हुई है। इसके अलावा मंदिर में विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है। वहीँ, 122 ग्राम सोना श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में चढ़ावे के रूप में चढ़ाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नवरात्र के दौरान चिंतपूर्णी में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार को नवरात्र मेलों का समापन हो गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के 9 दिनों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु यहां मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





