नववर्ष की आड़ में नशे की सप्लाई करने वाले आरोपियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, दो गिरफ्तार
HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पहला मामला पार्वती घाटी के तहत आते चौंग का है, यहाँ पुलिस ने चार किलो 80 ग्राम चरस के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा मामला पतलीकूहल के तहत आने वाले नग्गर का है, यहाँ पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 958 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, एसएसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।