Loading...

नववर्ष मनाने के बाद घर लौट रहे पर्यटकों की कार हादसे का शिकार..

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल के जामली-शिमला मार्ग पर एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चार लोग घायल हुए हैं। चारों युवक मेरठ के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक गाड़ी में सवार होकर नव वर्ष के मौके पर कुल्लू मनाली घूमने गए हुए थे। इस दौरान घर वापस लौटते समय जामली-शिमला मार्ग पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण कार गहरी खाई में जा गिरी।

जब स्थानीय लोगों ने कार को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खाई में देखा तो चारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चारों युवकों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि हादसा किन कारणों से हुआ है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। लिहाज़ा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पड़ी है।