Loading...

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को 8 सितंबर से मिलेगा बुनियादी प्रशिक्षण

Shailesh Saini • 1 Hour Ago • 1 Min Read

15 बैचों में 24 दिसंबर तक चलेगा प्रशिक्षण, जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में दी जाएगी पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

जिला सिरमौर की ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरमौर एकता काप्टा ने इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रशिक्षण का पहला चरण 8 सितंबर से शुरू होगा और 24 दिसंबर, 2026 तक चलेगा।जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में कुल 15 बैचों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग के तहत उनकी जिम्मेदारियों, अधिकारों और सेवाओं के प्रभावी निर्वहन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

पहले बैच का प्रशिक्षण 8 से 11 सितंबर तक होगा। इसमें नाहन विकास खंड की 8, पच्छाद की 7, संगड़ाह की 5, राजगढ़ की 5, शिलाई की 6 तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार क्षेत्र की 5 पंचायतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके बाद 15 से 18 सितंबर तक दूसरे तथा 22 से 25 सितंबर तक तीसरे बैच का प्रशिक्षण होगा।

28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चौथा, 6 से 9 अक्तूबर तक पांचवां और 13 से 16 अक्तूबर तक छठा बैच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांवटा साहिब, संगड़ाह और शिलाई क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 21 से 24 अक्तूबर तक सातवां बैच होगा।

पांवटा साहिब विकास खंड की पंचायतों के लिए 27 से 30 अक्तूबर, 2 से 5 नवंबर, 9 से 12 नवंबर, 16 से 19 नवंबर तथा 25 से 28 नवंबर तक प्रशिक्षण के अलग-अलग बैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं ददाहू विकास खंड की पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए 1 से 4 दिसंबर, 7 से 10 दिसंबर, 14 से 17 दिसंबर और 21 से 24 दिसंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

एडीएम एकता काप्टा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नव निर्वाचित प्रतिनिधि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

Related Topics: