Loading...

नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यहां शुरू होगी कम्युनिटी पेट्रोलिंग, वार्ड के…

PRIYANKA THAKUR • 18 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणू में नशे की तस्करी लगातार बढ़ती ही जा रही है। पुलिस द्वारा इन नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नशे की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए परवाणू शहर में जल्द कम्युनिटी पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी।

यह निर्णय परवाणू औद्योगिक नगर में पुलिस की कमी को देखते हुए लिया गया। वार्डों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए अपने-अपने वार्ड में पार्षद वॉलंटियर तैनात करेंगे, जो संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे और रात को पहरा भी देंगे। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने पीआईए व नगर परिषद से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता से मिली फीडबैक के आधार पर ही पुलिस काम करती है। पीआईए व नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने पुलिस को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।