Loading...

नशे की तस्करी करने पर 2 विदेशियों को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया जुर्माना

PRIYANKA THAKUR • 10 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी करने वाले 2 विदेशियों को अदालत ने कड़ी सजा सुनाते हुए उन्हें पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं दोषियों को पचास-पचास हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में इन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला, 2019 का है, पुलिस टीम चेंकिग के दौरान जब चंबाघाट के तरनतारन ढाबा ब्रूरी पहुंची, तो दो विदेशी ओनानी मेचिला और नाइजीरिया का स्टेनली सलोगड़ा की ओर से चंबाघाट को आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों मुड़ गए। शक के आधार पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और तलाशी ली।

इस दौरान उनके बैग से 9.90 ग्राम चिट्टा और 98,850 रुपये नकदी बरामद हुई। दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और सुनवाई में दोनों को दोषी पाया गया।