नशा तस्करी मामले में आरोपी को इतने माह का कारावास…..
हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार : मलबा हटाने की जिम्मेदारी जुर्माने तक सीमित क्यों
HNN/ऊना
जिला ऊना में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंब कोर्ट नंबर दो जज विशाल तिवारी की अदालत ने नशा तस्करी मामले में आरोपी को चार माह पंद्रह दिन के कारावास की सज़ा सुनाई है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार, निवासी वार्ड तीन, गगरेट के रूप में हुई है।
बता दें कि पुलिस ने आरोपी से तीन अलग-अलग मामलों में 2.96 ग्राम, 4.89 ग्राम और 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इन्हीं मामलों के संबंध में उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया था।
अदालत में सभी गवाहों और साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी को दोषी करार दिया गया और 19 फरवरी 2022 और 27 फरवरी 2020 को दर्ज मामले में चार महीने पंद्रह दिन के कारावास की सज़ा सुनाई गई।