Loading...

नशा तस्करी मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे दो आरोपी, तीसरे को मिला पुलिस रिमांड

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस ने रविवार को नशा तस्करी मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से मामले के मुख्य आरोपी को 23 मार्च तक पुलिस रिमांड व अन्य 2 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

मुख्य आरोपी की पहचान रजनीश शर्मा उर्फ शिवम (32) पुत्र पृथी चंद निवासी गर्ग निवास, न्यू मॉडल टाऊन होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य आरोपियों की पहचान सुनील शर्मा (34) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव घरियाण ब्राह्मणा डाकघर चौकी जम्बाला जिला हमीरपुर और विशाल राज (31) पुत्र राजपाल मिन्हास निवासी हाऊस नंबर-15 अणु खुर्द जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

बता दें कि रजनीश शर्मा उर्फ शिवम पर होशियारपुर में पहले भी 50 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर एनडीपीएस का केस चल रहा है और हमीरपुर में यही चिट्टा लेकर दाखिल होता था। इससे नए खुलासे होने की उम्मीद के चलते पुलिस ने इसका पुलिस रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी थी।