Loading...

नशा तस्कर के घर पर पुलिस ने मारी रेड, बड़ी मात्रा में बरामद की नशे की खेप…

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एसआईयू टीम ने एक नशा तस्कर के घर पर रेड कर चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (28) , निवासी तहसील सदर बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को पुख्ता सूत्रों से सूचना मिली कि अजय नाम का युवक नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घर से 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बता दे कि इसकी कीमत बाजार में 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है।

उधर, बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।