HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत आज मंगलवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीहर में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत उप पंचायत निरीक्षक विजय कुमार ने की। उन्होंने हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन ऊना द्वारा हर घर दस्तक अभियान चलाकर पंचायती राज को सशक्त बनाने का काम किया है।
उसके लिए पूरा ब्लॉक बंगाणा माननीय उपायुक्त महोदय राघव शर्मा के बहुत आभारी हैं। जब से हर घर दस्तक अभियान शुरू किया गया है। हर घर में हमारी टीम दस्तक दे रही हैं। क्योंकि नशे से होने वाले नुकसान को देखकर रूह कांप रही है। नशे की ओवरडोज लेने से घर के अंदर ही नौजवानों की लाशें घर के अंदर ही मिल रही हैं।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित नशा मुक्ति अभियान ऑफिसर सतपाल रणावत ने नशे के प्रकार, नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति ,नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने के बारे में जागरूक किया गया।
सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जनसाधारण को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागृत करना है, बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है, ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी को जोड़कर अपना योगदान दे सकें।
नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला ऊना प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है। इसके लिए दृढ़ संकल्प होना जरूरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है। लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है। जिससे पूरे परिवार की मानसिक एवं आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है।
लेकिन अब नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा हेल्पलाइन नंबर 9418064444 के ऊपर कॉल करके नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज करवाया जा सकेगा ।उन्हे नशे से सबंधित कोई भी जानकारी चाहिए हो इस नम्बर पर कॉल करके प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत डीहर प्रधान कृष्णा देवी व उप प्रधान रघुवीर सिंह ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगों से अपील की कि नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।

