HNN/ ऊना
नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉकों की पंचायतों में चल रहा है। इसी कड़ी में अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत मोमनियार में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने खुद घर-घर जाकर पूरी पंचायत टास्क फोर्स में जोश भरा है।
एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बंगाणा ब्लॉक की मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों वाले जागरूकता संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी भी इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत स्तर तक अपना पूरा सहयोग करेंगे ताकि हर घर नशे के खिलाफ़ जागरुक हो सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई दिक्कत आती है तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि नशे से बीमार व्यक्ति का इलाज़ करने के लिए हर ब्लॉक में दो अस्पतालों में नशे से बीमार व्यक्तियों के ईलाज़ हेतु शीघ्र ही सुविधा मिलेगी जिसके लिऐ डॉक्टर को स्पेशल ट्रैनिंग करवाई गई है।
बौल स्कूल के बच्चों ने मेंटर टीचर की सहायता से हर घर दस्तक अभियान के साथ नशे के खिलाफ़ रैली भी निकाली जिसमें स्कूल का पूरा प्रशासन शामिल हुआ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग फ्री ऐप के बारे में भी पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों को जानकारी दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





