Loading...

नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल- पारुल आंगरा

PARUL • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई कि कैसे महिला मंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस महिला मंडल संवाद की अध्यक्ष्ता बंगाणा ब्लॉक की महिला मंडल कॉर्डिनेटर पारुल आंगरा ने की।

नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने बताया कि कैसे महिला मंडल नशे से अपने गांव और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति जब भी किसी काम को करने की ठान लेती है तो उस काम को करके दिखाती है। उन्होंने महिला मंडल के पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि वो अपने समाज में आगे आकर अपने घर, अपने गांव और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा शुरु किए गए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की नशे से सबंधित जानकारी या अपने आस पास हो रही नशे के ऊपर जानकारी अगर जिला प्रशासन के साथ सांझी करनी है तो इस नंबर पर कॉल करके की जा सकती है। आजकल के बच्चें छोटी उम्र में भी नशे के जाल में फस जाते है।

उन्हें इसके बारे में पता तक नहीं होता है कि वो क्या कर रहे हैं अपने घरों में बड़ो को नशे का प्रयोग करते हुए देखते हैं फिर बाद में खुद भी नशे का सेवन करने लगते हैं। धीरे धीरे करके वो नशे की गिरफ्त में फस जाते है और अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं। अभिभावक जो पूंजी पूरी उम्र कमाकर उनकी पालन-पोषण पर लगाने के बारे में सोचते हैं वो पूंजी उनको फिर नशे के खिलाफ़ प्रयोग करनी पड़ती हैं।

नशा मुक्त ऊना अभियान के सोशल मीडिया हेड पंकज पंडित ने सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया के द्वारा नशे के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने आप को बहुत बढ़िया दिखाने के चक्कर में अपनी जिंदगी नशे के साथ जोड़कर खराब कर लेते हैं।