लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि- बीडीओ

PARUL | 26 अगस्त 2023 at 2:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया। उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।

नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए कहा कि पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास करना तो है ही इसके साथ ही नशा मुक्त ऊना अभियान से भी जुड़ना होगा। जिसकी शुरुआत हमें अपने घर, अपने गांव और अपने वार्ड से लेकर पूरी पंचायत में करनी होगी। जिसमें नशे के खिलाफ़ जन आंदोलन चलाने होंगे और अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से साहिल कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ़ अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा। जिसके लिए नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे। एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है। इसके लिए हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी।

उन्होंने बताया कि अगर किसी को नशे से संबंधित कोई भी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो नशा मुक्त हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]