नशे की खेप के साथ कुल्लू के चार युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
HNN / बिलासपुर
जिला पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सवार चार युवको के कब्जे से चरस की खेप बरामद की है। आरोपियों की शिनाख्त कुल्लू जिला के राम दयाल निवासी गांव शेगलीधार डाकघर दियार तहसील भुंतर, राजेश कुमार निवासी गांव बैंची डाकघर रायसन, रवि कुमार निवासी गांव दियार तहसील भुंतर और ललित कुमार निवासी गांव पौंदला डाकघर दियार तहसील भुंतर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शहर में कॉलेज चौक पर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान घागस की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार को जांच के लिए रोका गया। कार में चार युवक सवार थे। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो डैशबोर्ड से दो पॉलीथिन के लिफाफे मिले।
इन लिफाफों के अंदर से 610 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मुख्यालय डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।