लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे की खेप सहित दबोचा तस्कर

Ankita | 2 फ़रवरी 2023 at 1:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल पुलिस आए दिन कई नशे तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर का एक मामला सामने आया है, यहां एसआईयू टीम ने नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र सिंह निवासी गांव सीस तहसील भुंतर कुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की एसआईयू टीम डीयारा सेक्टर के पास गश्त पर थी। इस दौरान सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने पास मौजूद एक पुड़िया सड़क किनारे फेंक दी। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान उसमें हेरोइन बरामद हुई जो कि 9.48 ग्राम पाई गई। उधर,मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]