लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे की बड़ी खेप के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए हरियाणा के दो युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त मोनू जांगरा पुत्र माम चंद निवासी अलडोका तहसील नूह जिला मेवात हरियाणा और सचिन पुत्र साहब सिंह निवासी पबसारा जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने लारजी डैम के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सैंज की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर की कार को चैकिंग के लिए रोका गया और उसमे सवार दो युवकों से पूछताछ की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को सामने पाकर दोनों घबरा गए और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों युवको के कब्जे से 1.518 किलोग्राम चरस बरामद हुई। एसपी गुरदेव शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों युवको से पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]