Loading...

टीन शेड में अवैध शराब निकालने की सूचना पर पुलिस की दबिश, शराब और 10 लीटर लाहण बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

श्री रेणुका जी पुलिस ने जटोन क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो बोतल अवैध शराब और 10 लीटर लाहण बरामद की है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन/श्री रेणुका जी

घर के पास बने टीन शेड को लेकर मिली थी सूचना

पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम जटोन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धारटारन निवासी राम दत्त अपने घर के साथ बने टीन शेड में कथित तौर पर अवैध शराब निकालने का काम करता है।

तलाशी के दौरान शराब और लाहण बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान संबंधित व्यक्ति के कब्जे से दो बोतल अवैध शराब और 10 लीटर लाहण बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस थाना श्री रेणुका जी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Related Topics: • •