स्कूटी पर ले जाई जा रही थीं देसी शराब की 14 बोतलें, पुलिस ने पकड़ी खेप
जटोन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब और 10 लीटर लाहण बरामद की।
पच्छाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार व्यक्ति के कब्जे से देसी शराब की 14 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
नाहन/पच्छाद
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस थाना पच्छाद की टीम बझयाणा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टीका राम निवासी मोहाना सचियाली, नैनाटिक्कर स्कूटी नंबर HP08A-4331 पर अवैध शराब लेकर आ रहा है।
तलाशी में मिलीं 14 बोतलें
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति और स्कूटी की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से देसी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।