HNN/काँगड़ा
थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत दियोग्रां के समीप नाके के दौरान पंचरुखी पुलिस ने 2 युवकों से आल्टो कार में 7.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी युवकों मनीष राणा (29) पुत्र स्मेल – सिंह राणा निवासी दुर्ग व राहुल उर्फ इलू पुत्र भीम सिंह राणा को गिरफ्तार कर केस पंजीकृत कर लिया है।
थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने बताया कि नशा करने वाले व बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पंचरुखी पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अपनी मुहिम में एक और कामयाबी हासिल की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group