HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार इस कदर फैल चुका है कि आए दिन नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चरस, अफीम, भांग, स्मैक, नशीली गोलियों के बजाय अब चिट्टे का कारोबार सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिमला पुलिस ने विशेष अभियान भी चलाया है। पुलिस ने नशे के कई सौदागरों को जेल में पहुंचाया है।
इसके बावजूद नशे के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हैरानी की बात ये है कि नशे के इस काले कारोबार में महिलाएं भी शामिल है। बता दें कि इस साल जनवरी से 12 जून तक शिमला में 127 युवाओं को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 1.363 किलोग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





