नहीं रहे केंद्रीय हाटी समिति के फाउंडर सदस्य एडवोकेट जीत सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर
HNN/शिलाई
गिरिपार क्षेत्र में केंद्रीय हाटी समिति के फाउंडर सदस्य व महासचिव जीत सिंह कठवाड़े का लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में नाहन में देहांत हो गया। जीत सिंह कठवाड़े गिरिपार क्षेत्र के कठवाड़ पंचायत के रहने वाले थे।
बता दें ट्रांसगिरी क्षेत्र को हाटी समुदाय का दर्जा दिलाने में जीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित चंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कठवाड़ निवासी वरिष्ठ अधिवक्त जीत सिंह का हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए किए गए संघर्ष में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा के लिए शान्ति की कामना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।