लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नहीं रहे दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला, लंबे समय से थे बीमार

SAPNA THAKUR | 14 अगस्त 2022 at 10:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 62 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आज आखिरी सांस ली। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार आकासा एयर के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।

बता दें कि, शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कर दी है। आज सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर अस्पताल ने राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की है।

5000 रुपये से की थी निवेश की शुरुआत
राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में से एक थे। वह जब कॉलेज में थे तभी से उन्होंने शेयर बाजार में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया। यहां से स्नातक होने के बाद ही उन्होंने शेयर मार्केट में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

झुनझुनवाला ने 1985 में 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की थी। सितंबर, 2018 तक यह निवेश बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गया था। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में झुनझुनवाला की नेटवर्थ 43.39 हजार करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक

झुनझुनवाला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वह अद्भुत व्यक्ति थे। जीवन से भरपूर, हाजिर जवाबी और व्यावहारिक थे। उन्होंने कहा, झुनझुनवाला अपने पीछे आर्थिक दुनिया में अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति को लेकर बहुत जुनूनी थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]