नहीं रहे नाचन के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन के पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो बीते कुछ वक्त से बीमार थे।
डोगरा के निधन पर मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर समेत अनेक नेताओं ने डोगरा के निधन पर शोक जताया है। टेकचंद डोगरा नाचन से 4 बार विधायक रहे हैं।
वह एक बार सीपीएस भी बने है। वो सबसे पहले साल 1985 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद साल 1993 में आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। जबकि 1998 और 2003 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं।