Loading...

नहीं रहे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी, दो दिन पहले ही किया था मतदान..

SAPNA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हो गया है। 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने आज सुबह ही जिला किन्नौर के कल्पा में अंतिम सांस ली। सरण नेगी के निधन से ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि उन्होंने दो दिन पहले ही बैलेट पेपर से मतदान किया था। हालांकि उन्होंने बूथ पर जाकर मतदान करने का निर्णय लिया था परंतु तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने घर से ही मत डालने का निर्णय किया। आज उनके निधन की खबर सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है।