Loading...

नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद किया चूरा-पोस्त, चालक गिरफ्तार

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस की टीम ने 6.240 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सर्वजोत सिंह निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने टाहलीवाल बाजार में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने दुलैहड़ से संतोषगढ़ की ओर जा रही एक कार को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान कर की डिक्की से 6.240 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।