नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किए तीन युवक
HNN/मंडी
जिला में मंडी-पठानकोट हाईवे पर गलू के पास पुलिस की टीम ने 205 ग्राम चरस सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपियों की पहचान नीरज निवासी बिलासपुर तहसील देहरा, अमित कुमार निवासी खैरियां तहसील देहरा और मनोहर लाल निवासी नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की टीम ने गलू के पास नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक लग्जरी कार को जांच के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 205 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी पधर संजीव सूद मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहे थे पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।