Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया राहगीर

PARUL • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में उपमंडल चुराह के अंतर्गत आने वाले नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर पुलिस ने एक राहगीर को 308 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान यासीन वासी गांव पधरी पोस्ट ऑफिस सिधोट तहसील चुराह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चंबा की टीम ने नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर खखड़ी डैम साइट के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस की टीम को सामने देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शक के आधार पर यासीन का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।

जब पुलिस की टीम ने यासीन की तलाशी ली तो उन्हें उसके कब्जे से 308 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी यासीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।