Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना बल्ह की टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर नागचला में 918 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जयदीप 33 निवासी दौलताबाद गुरुग्राम हरियाणा और सोनू 21 निवासी पालम विहार, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बल्ह की टीम ने नागचला में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। उन्होंने गाड़ी को जांच के रोका। गाड़ी में दो युवक सवार थे। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनकी गाड़ी की तलाशी ली।

इस दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 918 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह चरस खेप किससे खरीदी थी और कहां पहुंचाई जानी थी।