नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक
HNN/ऊना
जिला ऊना के पंडोगा में पुलिस की टीम ने 3.35 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान शम्मी खान व अकील निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली की टीम ने पंडोगा में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने होशियारपुर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।