नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

Drug-business-is-not-stoppi.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट ने चिट्टे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकुश धीमान निवासी वार्ड नंबर 3 अंब व रमन कुमार वार्ड नंबर 4 कुठेड़ा खैरला उपमंडल अंब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस की टीम ने शिवबाड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एसएचओ सनी गुलेरिया को गुप्त सूचना मिली कि होशियारपुर से चिट्टे की खेप के साथ दो युवक आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने नाके पर तैनात कर्मियों को आगाह किया। जैसे ही एक बाइक पर सवार होकर दो युवक नाके तक पहुंचे तो पुलिस को सामने देखकर घबरा गए।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली और उनके कब्जे से 2.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।