Loading...

नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 8 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना अंब की टीम ने लोअर अंदौरा सैंटर में दो युवकों को 16.27 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा (19) पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव कैहडरु जिला हमीरपुर व गौरव जीत सिंह (28) पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी हाउस न. 206 जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम ने अंदौरा सैंटर में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने गगरेट की तरफ से आई एक कार (HP74A-5738) को चेकिंग के लिए रोका। कार में 2 व्यक्ति सवार थे। जिसके बाद उन्होंने कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड के बीच एक पॉलीथिन पारदर्शी लिफाफा मिला, जिसके अन्दर भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ व 16.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।