HNN/चंबा
जिला में चंबा-भरमौर एनएच पर पुलिस टीम ने दो युवकों को 6.09 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रिंकू वासी गांव सिंगी और नागेंद्र वासी गांव घराणू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस थाना की टीम ने चंबा-भरमौर एनएच पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिसके चलते वहां वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को सामने देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 6.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





