Loading...

नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक से बरामद की चरस, गिरफ्तार

PARUL • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 920 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय लव कुमार निवासी डाकघर बस्सी कलां तहसील व जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने सलापड़ में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने मनाली-चंडीगढ़ रूट की पंजाब रोडवेज बस को जांच के लिए रुकवाया। जांच के दौरान बस में सवार युवक के बैग से 920 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।