Loading...

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चिट्टे सहित धरे दो युवक

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ के तहत मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र पपरोला का है, यहां पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अमित मल्होत्रा (40) और सिद्धार्थ कौशल (26) निवासी राम चौक पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम पपरोला में नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने पालमपुर की ओर से बैजनाथ जा रही एक स्कूटी को जाँच के लिए रुकवाया। स्कूटी पर दो युवक सवार थे। जब पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनसे 10.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी लालमन शर्मा ने की है।