लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में नहीं थम रहा चिट्टे का दौर, ऊना पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन और….

PARUL | 27 अक्तूबर 2023 at 10:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा नशे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ रहे चिट्टा नशा के मामलों पर पुलिस नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है। प्रदेश में आए दिन युवकों से चिट्टा नशा बरामद किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत ऊना जिला के अंतर्गत हरोली के पंडोगा गांव से मंडी के तीन युवकों से पुलिस ने 6.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

यह तीनों युवक चिट्टा बेचने आए थे या पीने के लिए था, यह ऊना पुलिस के द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। मगर आरोपियों की पहचान पुलिस द्वारा मिडिया को बताई गई है। जिसमें 26 वर्षीय विक्की शर्मा, 27 वर्षीय छवी राम जो कि रिवाल्सर का निवासी है और 26 वर्षीय नरेंद्र कुमार यह सरकीधार मंडी का रहने वाला है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरोली पुलिस के द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान इन युवकों को शक के दायरे में पाते हुए तलाशी के लिए रोका गया था। बता दें कि यह तीनों युवक कार में सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो पाया कि एक पॉलीथिन में सफेद रंग का पाउडर था।

जांच करने के बाद पता चला कि यह नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली वस्तु जिसे स्मैक अथवा चिट्टा भी कहा जाता है, बरामद की गई है। इसकी मात्रा 6.08 ग्राम प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

ऊना हरोली के डीएसपी मोहन रावत के द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]