Loading...

नाकाबंदी के दौरान बस सवार व्यक्ति चरस सहित गिरफ्तार

PARUL • 28 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बस में सवार एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान इकबाल मोहम्मद निवासी गांव चुराह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने तुन्नूहट्टी के पास नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान उन्होंने पठानकोट से आ रही सरकारी बस को जाँच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 472 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।