Loading...

नाकाबंदी के दौरान बस सवार युवक से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बस सवार एक युवक को 15.25 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नितिन शर्मा (29) गांव और डाकघर पंजगाईं तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की टीम ने दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो को जांच के लिए रोका। पुलिस ने बस में जांच शुरू की। तभी बस में बैठा एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया।

जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 15.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत माला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत बोंसला द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।