Loading...

नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने दो व्यक्तियों को 14.36 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सर्वजीत पुत्र काला राम निवासी गांव छन्नी तथा गौरव कुमार पुत्र हेम राम निवासी गांव बेली छंगा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने भाली के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्तियों से 14.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रतन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।