नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में डिजिटल एक्स-रे सेवाएं शुरू
HNN/ मंडी
जिला मंडी के नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में डिजिटल एक्स-रे सेवाएं शुरू हो गई है। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों ने काफी राहत की साँस ली है। इससे पहले अचानक ठप हुई डिजिटल एक्सरे सेवाओं से परेशान मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर एक्स-रे करवाने पड़ रहे थे।
शनिवार को उपमंडलीय अस्पताल में घटना और दुर्घटना से घायलों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने पर मरीजों और तीमारदारों ने खुशी जाहिर की।
किडनी और शुगर के टेस्टों के लिए अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला में पहुंच रहे मरीजों को अस्पताल प्रबंधन ने जल्द राहत प्रदान करने की कवायद शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही किडनी और शुगर के टेस्ट भी शुरू हो जाएंगे।