Loading...

नाचन निर्वाचन क्षेत्र में 24 मई को होगा चुनाव कर्मियों का दूसरा पूर्वाभ्यास

Ankita • 20 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

लोक सभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत 28-नाचन विधान सभा क्षेत्र चुनाव कर्मियों के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास 24 मई 2024 व तीसरा पुर्वाभ्यास 29 मई 2024 को मेला मैदान ख्योड़ में आयोजित किया जा रहा है।

इस पूर्वाभ्यास पर जानकारी देते हुए एसडीएम गोहर व सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि यह पूर्वाभ्यास प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मतदान कर्मियों को विस्तृत रूप से तीन प्रस्तुतियों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

उपमंडलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी 28 नाचन द्वारा स्वयं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उनके साथ नायब तहसीलदार निर्वाचन इन्द्र सिंह व वेद प्रकाश सहायक प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय बासा द्वारा भी प्रशिक्षण देंगे।

पूर्वाभ्यास स्थल पर ई.वी.एम. मशीनों का व्यवहारिक तौर पर चुनावी कर्मियों को प्रशिक्षण करवाया जाएगा। पूर्वाभ्यास स्थल पर एक कृत्रिम (डैमों ) मतदान केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा ताकि पूर्वाभ्यास हेतु आए चुनाव मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्र स्थापित किए जाने का प्रशिक्षण दिया जा सके।

इसके अतिरिक्त स्वीप गतिविधियों के लिए सैल्फी प्वाइंट एवं पोस्टर/बैनर भी पूर्वाभ्यास स्थल पर स्थापित किए जांएगे। चुनाव मतदान कर्मियों को सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी। ताकि सभी चुनाव कर्मी एक स्पष्ट और सफल चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।