Loading...

नाचन विधानसभा के सबसे दुर्गम मतदान केंद्र “धरवार” पहुंचे एसडीम गोहर

PARUL • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

मतदाताओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

HNN/मंडी

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्धेनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने अपनी स्वीप टीम सहित “22 गोइंग और 72 मिशन” के तहत मतदान केंद्र 72-धरवार का दौरा किया। यह मतदान केंद्र नाचन विधानसभा का सबसे दुर्गम मतदान केंद्र हैं।

गोहर से वाया देवीदढ़ होते हुए बेहद कठिन पथरीले रास्ते से होते हुए और उसके बाद लगभग आधे घण्टे की पैदल यात्रा के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में टीम धरवार के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला खुम्बा पहुँची। पिछले लोकसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र पर 72 फीसदी से कम मतदान हुआ था।

एसडीएम गोहर ने लोगों को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम गोहर ने मतदान केंद्र पर उपस्थित अन्य लोगों को मतदान शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि कोई भी मतदाता सूची से पंजीकृत होने से वंचित न हो। अगर ऐसा है तो भी 4 मई तक पंजीकृत हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जो युवा 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष के हो चुके हैं वो भी 4 मई तक 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। लोगों से आह्वान किया कि 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करें तथा नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें।