नाचन विधानसभा क्षेत्र में रखा 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य- एसडीएम
HNN/ मंडी
आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर शिव टीम के माध्यम से 28- नाचन विधानसभा के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मिनर्वा कॉलेज आफ एजुकेशन बग्गी में “मा भी पाणा वोट” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर की अध्यक्षता में स्वीप टीम द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। अभियान में युवाओं को मतदान का महत्व समझाया गया। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश मे मतदान की क्या उपयोगिता है यह भी बताया।
एसडीएम गोहर ने यह भी जानकारी दी कि जो युवा 18 साल के हो गए है या जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं है वो भी 4 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।
एसडीएम गोहर ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में नाचन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 76 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार लोकसभा चुनाव में नाचन में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए चुनाव विभाग और स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढाने के लिए लगातार मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाए हुए है जो की मतदान होने तक जारी रहेंगे।
ऐसे कार्यक्रम सभी शिक्षण संस्थानों, एजुकेशन कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. स्थानीय मेलों आदि में चलेंगे। मतदान की उपयोगता को समझाने के लिए बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा समूहगान, भाषण, नाटक, नाटी का आयोजन किआयोजन किया गया। अपने नाटक के माध्यम से बीएड प्रशिक्षुओं ने संदेश दिया गया कि बिना किसी प्रलोभन में आये उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करें और चुनाव प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लें।