नादौन कॉलेज में कल होगी एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया….
HNN/ हमीरपुर
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया 21 अगस्त को महाविद्यालय के ग्राउंड में होगी। चयन प्रक्रिया 4 एचपी इं कंपनी एनसीसी यूनिट हमीरपुर से आए हुए अधिकारी करेंगे।
यह जानकारी महाविद्यालय के सह प्राचार्य डॉक्टर विक्रम सिंह ठाकुर ने दी। एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा ने बताया कि जो विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है वह ट्रैक सूट में आए तथा अपने साथ पानी की बोतल रखें तथा सुबह पौष्टिक आहार लें।
चयन प्रक्रिया में ग्राउंड के साथ साथ अगर आवश्यक हुआ तो लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह पूरी तैयारी के साथ ग्राउंड में आएं।