Loading...

नादौन में कल लगेगा पावर कट, ये इलाके होंगे प्रभावित….

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

विद्युत उपमंडल नादौन ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 11 अगस्त को 132 केवी/33/11 केवी सब-स्टेशन गमाल के अंतर्गत 11 केवी नादौन फीडर की विद्युत लाइनों की मुरम्मत और रखरखाव के कारण सुबह 8 से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान नादौन बस स्टैंड, होशियारपुर रोड, गुरुद्वारा रोड, कोट, रेहन बसेरा और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी विद्युत उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता ई. संदीप सांगल ने दी है। उन्होंने इस दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।