Loading...

नाबार्ड की परियोजनाओं के लिए जल्द शुरू होगी टेंडर प्रोसेस, प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञों ने पास किए प्रोजेक्ट

By PARUL Published: 9 Sep 2023, 1:52 PM | Updated: 9 Sep 2023, 1:52 PM 1 min read

128 करोड़ के 16 प्रोजेक्ट को एक्सपर्ट मंजूरी

HNN/शिमला

पीडब्ल्यूडी को मिले नाबार्ड की 16 प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर नजर आएंगे। इन प्रोजेक्ट को प्रशासनिक और तकनीकी एक्सपर्ट कमेटी की मंजूरी मिल गई है। इन मंजूरी के बाद इन सभी प्रोजेक्ट में अब टेंडर प्रक्रिया का काम शुरू हो गया है। विभाग आगामी 10 दिन में टेंडर प्रक्रिया को पूरी करने के बाद सड़कों का निर्माण भी शुरू कर देगा। नाबार्ड के माध्यम से विभाग को 128 करोड़ 14 लाख रुपए की मंजूरी मिली है और इसमें 16 प्रोजेक्ट शामिल है।

इनमें 13 सड़के और तीन पुल बनने हैं। इन प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार को 10 फीसदी हिस्सा चुकाना होगा। इनमें से सबसे ज्यादा आधा दर्जन सड़के कांगड़ा में है। इनमें इंदौर क्षेत्र में दो, पालमपुर, जयसिंहपुर नगरोटा बगवां और पंचरुखी में एक-एक, जबकि सोलन में तीन, मंडी के सरकाघाट में दो, चंबा के ककीरा और सिरमौर के नाहन में एक-एक सड़क का निर्माण शुरू होगा।

इनमें जयसिंहपुर ब्लाक में केरूकलां से कोटलू तक सड़क और मंड खड्ड पर 40 मीटर लंबा पुल पालमपुर में गहर-सपेदू-कंडवाड़ी-कलोही-रजहेड़ में 4.65 किलोमीटर लंबी सड़क, इंदौर में 5 किलोमीटर दिनी खुम्ब-धारना संपर्क मार्ग, सहोड़ा-नाड़ा- ब्राह्मण टप्पा मार्ग 4.57 किलोमीटर, पंचरुखी के राजपुर-रजहेड़-सरसावा मार्ग के 10 किलोमीटर को मंजूरी मिली है।

इसके अलावा नगरोटा बगवां में मूमता बंदेश्वर रोड 1.85 किलोमीटर, सोलन में मालगा से कून 4.858 किलोमीटर, मालगा से सैंज बरोड 4.155 किलोमीटर, उपरला बडयोला से निचला बडयोला 3 किलोमीटर, सरकाघाट में परशादा-राडू-पपलोग रोड 5.50 किमी, जमसाई-जनीजरुबाई 8.5 किलोमीटर, नाहन में जुब्बल का भाग से त्रिलोकपुर 12 किलोमीटर और डलहौजी में ककीरा से काटलू मार्ग 6.57 किलोमीटर को मंजूरी मिली है।