लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, जुर्माना भी लगाया

PARUL | 24 नवंबर 2023 at 1:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में विशेष न्यायाधीश अमित मंडल की अदालत ने नाबालिक से दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास सहित 25000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायाधीश ने पीड़िता को 2 लाख रुपए मुआवजा अदा करने की सिफारिश भी की है। दोषी की पहचान रमेश खत्री के रूप में हुई है।

बता दें कि मामला 11 मई 2020 का है जब पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 12 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दोषी पड़ोसी उसकी बेटी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस थाना जुब्बल ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। अदालत में मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संगीता जस्ता मिश्रा ने की उन्होंने बताया कि अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास सहित 25000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]