Loading...

नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

PARUL • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते एक गांव नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को गांव के ही एक लड़के द्वारा 29 मई को उसके घर से ही अगवा कर लिया गया है।

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।