नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आरोपी को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड…..
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल के नंगल जरियालां गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंब के समक्ष पेश किया। जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान सुनील राणा, निवासी संधानी, जिला होशियारपुर पंजाब, हाल निवासी मवा कोहलां, दौलतपुर चौक के रूप में हुई है।
बता दें कि बीते 12 दिसंबर को नाबालिग युवती की मां बबीता पत्नी ललन साहनी निवासी गजवा बसौली जिला मधुबनी बिहार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी सोमवार को गांव में एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया था कि वे कुछ माह पहले ही नंगल जरियालां में एक किराए के मकान में रहने आए और पेशे से मजदूरी करते हैं।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे का मकसद और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा सके।
नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल बोर्ड ने नाबालिग लड़की से अनैतिक कार्य होने की भी पुष्टि नहीं की। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाना चाहती है कि किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने के पीछे असली मकसद क्या रहा। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।